फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Business farm robbery

कारोबारी के फार्म हाउस में डकैती

Sat, 25 Apr 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 25 Apr 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
Business farm robbery
जीटी रोड सरसौल में गुरुवार देररात कच्छा बनियान पहने बदमाशों ने एक फार्म हाउस में डाका डाला। चाकू और लाठी - डंडे से लैस बदमाशों ने दो कर्मचारियों समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट दो घंटे तक लूटपाट की। विरोध करने पर एक कर्मचारी का चाकू से गला रेत दिया। बेटे की कटरनुमा प्लास से हाथ - पैर की अंगुलियां जख्मी कर जेवर और नकदी लेकर भाग निकले। पिता - पुत्र ने खुद को किसी तरह बंधन से मुक्त किया। इसके बाद फार्म हाउस से कुछ दूर पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ सदर अखिलेश सिंह, एसओ महाराजपुर जीवाराम यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन


घायल अयोध्या और सनोज को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख पिता- पुत्र को उर्सला रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने इनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कलक्टरगंज के धनकुट्टी निवासी जगमोहन लाल कनोडिया खाद कारोबारी हैं। इनका सरसौल में फार्म हाउस है। फार्म हाउस की देखभाल कस्बा शिवराजपुर के औरावरी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद बाजपेई करते हैं। साथ ही छह और कर्र्मचारी फार्म हाउस परिसर में बने सर्वेंट क्वाटर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को यशोदा नगर में रहने वाले भतीजे राहुल का गोद भराई कार्यक्रम था। पत्नी मुन्नी देवी, बहू दीपा और 11 महीने का पोता गोद भराई में गए थे। अयोध्या के मुताबिक रात में वह सर्वेेंट क्वाटर की छत पर सो रहे थे।

जबकि बेटा सनोज कमरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे फार्म हाउस की बाउंड्री फांदकर 8-10 बदमाश भीतर घुस आए। कच्चा बनियान पहने बदमाश चाकू और लाठी-डंडे से लैस थे। बदमाश ने फार्म हाउस के गेट के पास चबूतरे पर सो रहे कर्मचारी सरसौल कस्बा निवासी शिव शंकर कुशवाहा को दबोच लिया।

मारने - पीटने के बाद अंगौछे और चादर से हाथ - पांव बांध दिए। इसके बाद बदमाश छत पर पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। बकौल अयोध्या विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से उनका गला रेत दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनसे घर का दरवाजा खुलवाने को कहा।


उनके आवाज देने पर बेटे सनोज ने दरवाजा खोल दिया। अलमारी की चाभी न देने पर सनोज के हाथ-पैर की दो-दो अंगुलियां प्लास से जख्मी कर दी। सनोज ने अलमारी की चाभी बदमाशों को दे दी।

अयोध्या ने बताया कि बदमाशों ने अलमारी और लॉकर खोलकर उसमें रखे एक लाख रुपये कीमत के जेवर, 30 हजार रुपये व अन्य कीमती सामान लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed