{"_id":"5dba80098ebc3e017768d100","slug":"bullies-attack-farmer-killed-and-three-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने की शिकायत किए जाने से नाराज दबंगों ने बोला हमला, किसान की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जुआ खेलने की शिकायत किए जाने से नाराज दबंगों ने बोला हमला, किसान की मौत, तीन की हालत गंभीर
Thu, 31 Oct 2019 12:26 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में घर के पास जुआ खेले जाने की शिकायत करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया । घटना में किसान की मौत हो गई जबकि उसके दो पुत्र और एक पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी रामपाल (60) के घर पर बुधवार देर रात लगभग 10 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। रामपाल की पिटाई किए जाने के दौरान बचाव करने आए उनके पुत्र प्रदीप (22) अवधेश (30) और पुत्री रेखा (26) पर भी दबंगों ने हमला कर दिया। चारों को मरणासन्न छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

Trending Videos
घटना की सूचना पर पहुंची अरवल थाने की पुलिस चारों घायलों को आधी रात सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां चिकित्सक ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप, अवधेश और रेखा का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेखा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बारे में प्रदीप ने बताया कि उसके बड़े भाई अवधेश ने 3 दिन पहले अरवल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के पास जुआ खेला जाता है। आरोप है कि शिकायत का पता चलने पर गांव निवासी देशराज, तोताराम संजीव ,शैलेंद्र, गुड्डा, रामबरन और पप्पू ने घर पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।