फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullies attack, farmer killed and three injured

जुआ खेलने की शिकायत किए जाने से नाराज दबंगों ने बोला हमला, किसान की मौत, तीन की हालत गंभीर

Thu, 31 Oct 2019 12:26 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Oct 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Bullies attack, farmer killed and three injured
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में घर के पास जुआ खेले जाने की शिकायत करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया । घटना में किसान की मौत हो गई जबकि उसके दो पुत्र और एक पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी रामपाल (60) के घर पर बुधवार देर रात लगभग 10 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। रामपाल की पिटाई किए जाने के दौरान बचाव करने आए उनके पुत्र प्रदीप (22) अवधेश (30) और पुत्री रेखा (26) पर भी दबंगों ने हमला कर दिया। चारों को मरणासन्न छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची अरवल थाने की पुलिस चारों घायलों को आधी रात सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां चिकित्सक ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप, अवधेश और रेखा का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेखा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बारे में प्रदीप ने बताया कि उसके बड़े भाई अवधेश ने 3 दिन पहले अरवल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के पास जुआ खेला जाता है। आरोप है कि शिकायत का पता चलने पर गांव निवासी देशराज, तोताराम संजीव ,शैलेंद्र, गुड्डा, रामबरन और पप्पू ने घर पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed