फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Buffalo dispute wife died, husband shot himself

भैंस के विवाद में पत्नी ने जान दी, पति ने खुद को मारी गोली

Tue, 06 Sep 2016 10:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Buffalo dispute wife died, husband shot himself
डेमाे प‌िक्स
सरीला हमीरपुर में पत्नी की आत्महत्या से आहत र‌िटायर्ड लेखपाल ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव की है। भैंस बेचने के विवाद में सोमवार को पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी थी। मां-बाप की आत्महत्या से तीन बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन

पुरैनी गांव के रिटायर्ड लेखपाल बैजनाथ का बेटा दयाशंकर (40) पत्नी उर्मिला और बच्चों के साथ गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था। दयाशंकर और उर्मिला के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर कलह होती थी। रविवार को दोनों के बीच भैंस बेचने को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी भैंस बेचना नहीं चाहती थी, जबकि दयाशंकर बेचने की जिद पर अड़ा था। सोमवार को उर्मिला ने जहर खा लिया। राठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता बैजनाथ ने बताया कि पत्नी की मौत से दयाशंकर को गहरा सदमा लगा। मंगलवार को वह पत्नी के शव का बिना पोस्टमार्टम करायेघर भाग आया और खेतों की ओर चला गया। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने भानुप्रताप के खेत में पेड़ के नीचे खून से लथपथ दयाशंकर को पड़ा देखा। उसने कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली थी। पास में तमंचा पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। माता-पिता की मौत से बेटे प्रदीप और दोनों बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल था। थानाध्यक्ष जलालपुर स्वामीनाथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंपति की आत्महत्या का कारण कलह बताई जा रही है। मौके से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। सीओ एस वैभव पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed