{"_id":"615181408ebc3efde43e580c","slug":"btech-student-dies-after-being-crushed-by-speeding-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर बीटेक छात्र की मौत, भाई का हाथ कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर बीटेक छात्र की मौत, भाई का हाथ कटा
Mon, 27 Sep 2021 02:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:12 PM IST
सार
कानपुर के चकेरी में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत हो गई वहीं उसके चचेरे भाई का हाथ डंपर के पहिए के नीचे आने से कट गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी में रविवार देर रात डंपर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बीटेक छात्र की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेजा, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था।
लाल बंगला निवासी इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार पंकज गुप्ता का इकलौता बेटा आशुतोष (22) बीटेक फाइनल इयर का छात्र था। रविवार रात उसे फोन पर चाचा पवन गुप्ता का उन्नाव में मार्ग दुर्घटना के दौरान घायल होने की सूचना मिली। इस पर आशुतोष अपने चाचा के बेटे लकी को साथ लेकर हैलट में चाचा को देने आया था।
देर रात वापस लौटते वक्त चकेरी डीएमएसआरडीई पुलिया के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मारी। इससे आशुतोष सड़क पर गिरा और डंपर के पहिये के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में चचेरे भाई का हाथ डंपर के पहिये के नीचे आने से कट गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता पंकज ने बताया आशुतोष के अलावा उनकी एक छोटी बेटी है। छात्र की मां हादसे की खबर सुन कर बदहवास हो गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।