{"_id":"5e748bf48ebc3e6fd5008f65","slug":"brutal-murder-of-a-young-man-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: ईंटों से सिर कुचलकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: ईंटों से सिर कुचलकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 20 Mar 2020 03:01 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में शुक्रवार को निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुरवा के पास युवक का शव पड़ा मिला। पास ही दो ईंट भी पड़े हुए थे, जिनपर खून के धब्बे मिले हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। युवक की शिनाख्त संजय (38) पुत्र लड़ैते निवासी गोपीपुरवा थाना बघौली के रूप में हुई है।
घटनास्थल से मृतक का घर लगभग एक किलोमीटर दूर है। सूचना पर सीओ बघौली अखिलेश राजन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।