फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder in Kanpur, body found

निर्मम हत्या: बोरे में मिला लापता मीट व्यापारी का शव, कटे मिले कई अंग बयां कर रहे बर्बरता

Wed, 05 Jun 2019 01:36 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jun 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
brutal murder in Kanpur, body found
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जरौली में दो दिन से लापता मीट व्यापारी का शव बुधवार सुबह बर्रा के वनपुरवा में बोरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉकर्स की सूचना पर संबंधित थाने की पहुंची और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक शव से बायां हाथ और दाएं हाथ की दो अंगुली भी गायब मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन


जरौली फेज वन निवासी प्रेम कुमार (55) की घर के पास नरपत नगर में मीट की दुकान थी। परिवार में पत्नी रेखा और चार बच्चे सोनम, पूनम, रवि और पंकज हैं। पत्नी रेखा के मुताबिक, सोमवार देर शाम पति दुकान से निकले थे लेकिन सुबह तक घर नहीं पहुंचे। मंगलवार को बर्रा विश्व बैंक जे सेक्टर में उनकी बाइक लावारिस हालत में पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन


गाड़ी के पेपर के आधार पर उनकी बाइक की पहचान हुई थी। इसपर महिला ने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर भी दी थी। बुधवार सुबह जरौली के वनपुरवा में मॉर्निंग वॉकर्स ने जूट के बड़े बोरे से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची बर्रा थाने की पुलिस ने बोरा खोला तो उसके अंदर प्लास्टिक के बोरे में अधेड़ का शव ट्यूब से  बंधा मिला। उसका बायां हाथ और दाएं हाथ का अंगूठा व एक अंगुली भी गायब मिली। शव देख इलाके में सनसनी फैल गई।


पत्नी का आरोप है कि दुकान के बगल में हंसपुरम निवासी संजीव की भी मीट की दुकान है, जिससे पति का व्यापारिक विवाद था। सोमवार रात संजीव और जरौली निवासी अजय उर्फ झझर पति को दुकान से अपने साथ ले गए और शराब पिलाकर उनकी हत्या कर दी है। बर्रा इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed