फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder in Farrukhabad district

यूपी: पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 16 Jun 2019 11:44 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Jun 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
brutal murder in Farrukhabad district
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार देर रात निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्व प्रधान की रात को सोते समय हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह घटना जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव सरफुद्दीनपुर की है। यहां पूर्व प्रधान रामसेवक (55) शनिवार रात को गांव के राजेश वर्मा के नलकूप पर चारपाई पर सो रहा था। रात को उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सुबह राजेश अपने नलकूप पर गए तब उन्होंने शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामसेवक की पत्नी काफी पहले कहीं चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामसेवक का एक भाई है वह दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। इन दिनों रामसेवक जनपद कन्नौज के छिबरामऊ स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। गांव में एक भूमि को लेकर उसका कुछ विवाद चल रहा था। घटना के पीछे पुलिस अवैध संबंधों की कहानी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed