फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother murder in an illegal relationship with sister in law

खाना खाने के बहाने बड़े भाई को साथ ले जाकर मार दी गोली, भाभी ने दिया था साथ 

Wed, 27 Dec 2017 08:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Brother murder in an illegal relationship with sister in law
पुलिस के साथ पकडे़ गए आरोपी व जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण।

विज्ञापन

अवैध संबंधों के चक्कर में एक और हत्या हो गई। यूपी के इटावा में देवर-भाभी के बीच बाधक बने शख्स को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल 3 और लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।  

इटावा भरथना कस्बा के मोहल्ला बृजराज नगर में देवर के साथ अवैध संबंधों में बाधक बने पति की हत्या उसकी पत्नी ने देवर के साथ मिलकर करवा दी। भाई को भाई खाना खिलाने के बहाने कार से लेकर गया और रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कानपुर के पास गंगा बैराज में डाल दिया। बाद में पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने जब छानबीन की तो मामला सामने आया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई के अलावा मृतक की पत्नी व दो अन्य लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार के अलावा मृतक के मोबाइल का सिम व आधार कार्ड बरामद कर लिया है। हत्या में शामिल तीन लोग अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में पकडे़ गए आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सोनू उर्फ अमित जादौन की शादी छह साल पहले सोनी के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद ही सोनी के अवैध संबंध अपने देवर मोनू उर्फ अनूप से हो गए थे। जानकारी होने पर सोनू इसका विरोध करने लगा। आए दिन होने वाले विरोध से परेशान सोनी ने अपने देवर मोनू से उसे रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। इसको लेकर मोनू ने अपने भाई की हत्या का षडयंत्र रचा। हत्या कर उसके शव को गायब करने के लिए अपने दोस्तों को तैयार किया और उन्हें 80 हजार रुपये सुपारी दी। योजना के मुताबिक मोनू के दोस्त कुश वर्मा निवासी बृजराज नगर ने सोनू को बाहर खाना खाने के लिए तैयार किया। उक्त लोगों ने अनीश निवासी महावीर नगर की कार को भी किराये पर बुक कर लिया। कुश व मोनू ने इस योजना में नितिन दीक्षित निवासी धनकुट्टी कलक्टर गंज कानपुर, गोलू उर्फ आकाश तिवारी, मुकेश वर्मा निवासी बृजराज नगर को भी शामिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 नवंबर को सभी लोग सोनू को खाना खिलाने के बहाने कार से ले गए और रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उक्त लोग उसके शव को लेकर कानपुर में गंगा बैराज पहुंचे और शव को गंगा में फेंक दिया। भरथना लौटने पर मृतक की पत्नी सोनी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की । एसओ भरथना को जानकारी हुई कि सोनू के गायब होने के बाद से उसका भाई मोनू व उसके दोस्त अपने-अपने घरों पर नही हैं। साथ ही उनके मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने जब मृतक के पिता बृजेंद्र उर्फ पप्पू से पूछताछ की तो पुलिस को उसके छोटे पुत्र के अपनी भाभी के अवैध संबंध के बारे में जानकारी हुई। इस पर पुलिस ने मोनू के अलावा अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी।


एसओ जेपी पाल ने मोनू को दोस्त मुकेश व कुश के साथ हथनौली के पास से पकड़ लिया। तीनों से पूूछताछ की गई तो सारा मामला खुलकर सामने आया। बाद में पुलिस ने सोनी को भी उसके मायके भरथना के कल्यान नगर से गिरफ्तार कर लिया। मोनू की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया। कार से मृतक का आधार कार्ड भी बरामद हुआ। पुलिस ने मोनू के पास से मृतक का सिम कार्ड भी बरामद कर लिया।  एसएसपी ने बताया कि गुमशुदगी के बाद जानकारी होने पर एसआई गंगादास गौतम ने उक्त लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में अपहरण की धारा को भी जोड़ दिया गया। एसएसपी ने बताया कि फरार गोलू , अनीश व नितिन दीक्षित की तलाश की जा रही है। प्रेसवार्ता में एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव के अलावा सीओ सिटी अजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ भरथना विकास जायसवाल मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed