फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   blast in Jalaun

बड़ी खबर : एक के बाद एक कई धमाकाें से थर्राया जालाैन, अासमान में देखे गए लड़ाकू विमान

Sat, 05 Nov 2016 12:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
blast in Jalaun
अासमान में धमाकाें की अावाज गूंजते ही लाेग घराें से बाहर निकल अाए।
जालौन में शुक्रवार की देर रात एक के बाद एक कई धमाकाें की अावाज से हड़कंप मच गया। कईयाें के घराें के दरवाजे अाैर खिड़कियां चिटक गईं। धमाकाें की अावाज सुनते ही लाेग घराें से बाहर निकल अाए। अासमान में भी खूब हलचल देखने काे मिली। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक अासमान में लड़ाकू विमान भी देखे गए हैं। विमान से चिंगारी निकलते हुई देखी गई। अचानक एेसा माहाैल देख स्थानीय लाेग दहशत में अा गए। धमाकाें की अावाज से पुलिस के भी हाेश उड़ गए।
विज्ञापन


 

पांच-पांच मिनट के अंतराल पर हुए धमाके

blast in Jalaun
लाेगाें के घराें के दरवाजे-खिड़किंया हिलने लगीं
स्थानीय लाेगाें के मुताबिक जालाैन के हरदोई गूजर, कोटरा व कोंच इलाकाें में धमाकाें की अावाज सुनाई दी। पहला धमाका हरदोई गूजर में करीब साढ़े आठ बजे हुआ। इस धमाके से लाेगाें के घरों के खिड़की दरवाजे तक हिलने लगे। हरदोई गूजर की घटना के पांच मिनट बाद दूसरा धमाका 12 किमी दूर कोंच में हुआ। यहां के लाेगाें का कहना है कि धमाका आसमान में ही हुआ लेकिन धमाकाें की अावाज इतनी तेज थी कि लोग घराें से बाहर निकल आए। खिड़की दरवाजे तक हिल गए। इसके बाद कोंच से करीब 40 किलोमीटर दूर एट के सैदनगर कोटरा के पास बेतवा नदी के किनारे स्थित जंगलों के ऊपर आसमान मेें दो बड़े धमाके हुए। धमाके इतने शक्तिशाली थे कि कोटरा बाजार में दुकानदार दुकानें बंद कर घर भाग गए। हालांकि सभी जगह किसी भी हताहत की सूचना नहीं मिली। ये धमाके के पीछे का कारण फिलहाल किसी काे नहीं मालूम। पुलिस के अाला अधिकारियाें ने मामले काे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि धमाकाें की सूचना जरूर मिली है, लेकिन अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed