{"_id":"5827710b4f1c1b342fb3b703","slug":"black-money-convert-in-white-through-fraudsters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट बनाना चालू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजों के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट बनाना चालू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
प्रचलन से बाहर किए गए नोट बदलने के लिए कचहरी के जालसाजों का सहारा लिया लिया जा रहा है। यह जालसाज एक हजार रुपये में फर्जी आईडी तैयार कर दे रहे हैं। पैन कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस सौदा तय होने पर कुछ ही देर में तैयार कर दिए जा रहे हैं।
कचहरी में चेतना चौराहे से पहले एक गली, सीएमएम कोर्ट के पीछे दो स्थानों पर और कलेक्ट्रेट की तरफ गली में फर्जी दस्तावेज बनाने के अड्डे फिर आबाद हो गए हैं। एक हजार और पांच सौ के नोट बदलने के लिए आईडी आवश्यक की गई है। एक आईडी पर चार हजार के नोट बदले जा रहे हैं। इसलिए कुछ लोगों ने कचहरी के जालसाजों के सहारे ब्लैक मनी को व्हाइट बनाना चालू कर दिया है।
अमूमन जालसाज जमानत लेने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इसलिए दो या ढाई सौ रुपये में फर्जी पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बनाकर दे देते थे। अब यह लोग एक हजार रुपये में फर्जी आईडी बना रहे हैं। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने कहा कि कचहरी में फर्जीवाड़े की कुछ शिकायतें काफी पहले आई थीं। अभी फर्जी आईडी बनाने की जानकारी नहीं है। फिर भी मामला दिखवाते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।