फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader's death

भाजपा नेता की मौत हॉस्पिटल में तोड़फोड़

Sun, 04 Jan 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's death
टाट मिल चौराहा स्थित कृष्णा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भाजपा किसान मोर्चा के नगर सचिव विनोद त्रिपाठी की मौत पर नाराज परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों और पैरा मेडिकल स्टाफ को पीटा। कई थानों की पुलिस ने स्थिति संभाली।

रेलबाजार पुलिस ने हॉस्पिटल के डायरेक्टर राघवेंद्र गर्ग की तहरीर पर 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एसओ शाहिद सिद्दीकी के मुताबिक हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता विनोद त्रिपाठी (38) जाजमऊ केडीए कॉलोनी निवासी राधेश्याम त्रिपाठी के बेटे थे। साले सुशील शुक्ला ने बताया कि विनोद को फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था।
विज्ञापन


27 दिसंबर को अचानक विनोद की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें कृष्णा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने विनोद को वायरल निमोनिया से पीड़ित बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील के अनुसार शनिवार सुबह विनोद की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने डॉक्टर को बुलाने को कहा पर कर्मचारियों ने अनसुना कर दिया। काफी देर बाद एक अटेंडेंट विनोद को देखने पहुंचा।

कुछ दवा देकर लौट गया। इसके बाद विनोद की सांसें थम गईं। डॉक्टर के विनोद को मृत घोषित करने पर परिजन आपे से बाहर हो गए। जमकर हास्पिटल में तोड़फोड़ की।

परिजनों का आरोप है कि अगर डॉक्टर समय पर विनोद का इलाज करते तो शायद उनकी जान बच जाती। सुशील का कहना है कि इलाज में लगभग तीन लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed