फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bidhnu police beaten with lease and imposed current

कानपुर: पुलिस ने पट्टे से पीटा, करंट लगाया और नाखून निकालने का भी प्रयास किया, ये है पूरा मामला

Tue, 19 Nov 2019 09:22 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Bidhnu police beaten with lease and imposed current
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में बिधनू के दुर्जनपुर गांव में पहले सीमा सिंह (30) की हत्या और फिर उसके ससुर रमाशंकर के खुदकुशी करने के मामले में बिधनू पुलिस की भूमिका की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी सीओ घाटमपुर ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


इस दौरान जगदीप ने बिधनू पुलिस पर पिता रमाशंकर के सामने थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने पट्टे से पीटा, करंट लगाया और नाखून निकालने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


28 अक्तूबर की रात दुर्जनपुर निवासी सीमा सिंह की हत्या कर गांव किनारे शव फेंका गया था। मामले में पुलिस ने उसके कथित पति कुलदीप मिश्रा को आरोपी बनाया। कुलदीप तब से फरार है। पुलिस 30 अक्तूूबर को कुलदीप के भाई जगदीप व उसके पिता रमाशंकर को पूछताछ के लिए थाने लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दूसरे दिन रमाशंकर को छोड़ दिया लेकिन जगदीप को थाने में रखा। चार नवंबर को रमाशंकर ने फांसी लगा लगा ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रमाशंकर के सामने पुलिस ने कुलदीप को थर्ड डिग्री दी। इसी दहशत में आकर रमाशंकर ने आत्महत्या की। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ घाटमपुर रवि कुमार सिंह को सौंपी थी।

सीओ को बताई आपबीती
सीओ ने कुलदीप के अलावा उसके चाचा विजय शंकर के बयान दर्ज किए। उन्होंने भी पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सीओ ने बताया कि बिधनू एसओ सुखराम रावत समेत अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed