{"_id":"57c9b9e74f1c1baa062cb40d","slug":"betiaen-flirting-opposed-faed-begins-on-the-head-of-his-mother-shaehdaen-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियाें से छेड़खानी का विरोध किया ताे शाेहदाें ने मां का फाेड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटियाें से छेड़खानी का विरोध किया ताे शाेहदाें ने मां का फाेड़ा सिर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक्स
चकेरी में बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने ईंट से हमला कर महिला के सिर को लहूलुहान कर डाला। इसी बीच पास से गुजर रहे सिपाहियों ने आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष केके सिंह का कहना है कि मामला छेड़खानी का नहीं बल्कि लेनदेन का है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
शिवकटरा निवासी आभूषणों के कारीगर ने बताया कि उनकी पत्नी शुक्रवार दोपहर घर से निकलकर बाजार जा रहीं थी। इसी बीच श्यामनगर निवासी मनोज ने पत्नी का रास्ता रोका और उनके सिर पर ईंट मार दी। पत्नी की चीख पुकार पर नजदीक से गुजर रहे सिपाहियों ने मनोज को पकड़ भी लिया। आरोप है कि मनोज उनकी हाईस्कूल और इंटर में पढ़ने वाली बेटियों को रास्ते में परेशान करता था। इसका गुरुवार को ही पत्नी ने विरोध किया था। कारीगर के मुताबिक मनोज ने पत्नी के गले से चेन और मंगलसूत्र भी तोड़ा है। उधर पुलिस का कहना है कि कारीगर का मनोज से 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।