फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ayodhya verdict very soon, alert on social media

अयोध्याः फैसले की घड़ी, सोशल मीडिया पर आपका एक पोस्ट भेज सकता है जेल

Fri, 08 Nov 2019 03:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Nov 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
ayodhya verdict very soon, alert on social media
अयोध्या विवाद - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

अयोध्या में विवादित स्थल पर आने वाले फैसले के मद्देनजर पुलिस काफी सतर्क हो गई है। व्हाट्सएप, फेसबुक, या अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। प्रदेश के सीएम व डीजीपी भी सोशल साइट्स पर पड़ने वाले हर पोस्ट की गहनता से मॉनिटरिंग करने का आदेश दे चुके हैं।

 

इसी के मद्देनजर चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने गुरुवार को अयोध्या मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले निर्णय को लेकर शांति व्यवस्था तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की मौजूदगी में अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारी के साथ बैठक की।

विज्ञापन

 

डीआईजी ने कहा कि समाज में अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर विधिक कार्यवाही करें। थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया का प्रयोग करने वाले लोगों को जागरूक करें। सोशल मीडिया का प्रयोग सोच समझकर करें। अफवाहों को अनावश्यक रूप से अन्य व्यक्तियों को पोस्ट, फारवर्ड न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यदि कोई भी शांति व्यवस्था बिगड़ती है तो उनके खिलाफ  विधिक कार्रवाई की जाए। बैठक में सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed