{"_id":"3e08a17aa33deba7dd4588cd9845918d","slug":"attack-and-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती पर शोहदों का हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस्ती पर शोहदों का हमला, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर कच्ची मड़ैया जय प्रकाश नगर में सोमवार रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने बस्ती के लोगों पर पथराव और फायरिंग की। जवाब में बस्ती वालों ने पथराव कर हमलावरों को खदेड़ दिया। एक हमलावर को दबोच लिया गया और पीटने के बाद कल्याणपुर पुलिस को सौंप दिया गया।
बस्ती के महावीर प्रसाद ने बताया कि अंबेडकर नगर काकादेव के कुछ युवक बस्ती में आकर छेड़खानी करते हैं। पिछले चार दिनों में युवकों ने कई बार पथराव और फायरिंग भी की। कल्याणपुर पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महावीर के मुताबिक सोमवार रात बस्ती की एक युवती जंगल की ओर गई थी तभी दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ की।
युवती के शोर मचाने पर बस्ती वाले दौड़े तो शोहदे भाग निकले। कुछ देर बाद शोहदे 15-20 साथियों के साथ बस्ती में आए और पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इस पर बस्ती वालों ने भी मोर्चा ले लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। बस्ती वालों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।