फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack against stones on up 100 police

यूपी-100 पर पत्थरों से हमला, हथियार छीने, 19 के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 15 Mar 2017 01:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
attack against stones on up 100 police
डेमो पिक
होली पर नशेबाजी में एक युवक ने दूसरे के साथ मारपीट कर दी। यूपी 100 पुलिस आरोपी को पकड़ने गांव आ धमकी। इससे नाराज आरोपी पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसा दिए। साथ ही एसआई की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। पुलिस तीन आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई है। इस घटना में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नौ नामजद व10 अज्ञात समेत 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। 
विज्ञापन

कुरारा (हमीरपुर) थानाक्षेत्र के शिवनी गांव निवासी शिवम पुत्र जुगुलकिशोर खाना लेकर अपने नलकूप जा रहा था। तभी मंगलपुर गंाव के पास लल्लन पुत्र पूरन शराब के नशे में उसे रास्ते में मिल गया। आरोपी ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच बिलौटा की तरफ  से लौट रही यूपी 100 पुलिस से शिवम ने शिकायत कर दी। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी लल्लन को दबोच लिया। लल्लन के पकड़े जाने से इस पक्ष के लोग लामबंद हो गए। महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पुलिस पर हमलाकर दिया। पत्थर बरसाए और आरोपी को छुड़ा लिया। एसआई संजय मिश्रा ने बताया कि उनकी सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। सूचना पर थाने से पुलिस फ ोर्स पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र, बाबू, मुलायम को गिरफ्तार कर लिया। भारी पुलिस फोर्स के गांव पहुंचने से गांव में सन्नाटा पसर गया। एसआई संजय मिश्रा ने बताया कि लल्लन, पूरन, सुरेंद्र, बाबू, ऊषा, माया, रूबी, लल्ला, मुलायम को नामजद करते हुए 10 अन्य अज्ञात लोगों समेत 19 के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed