फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   arjun killed his friend

भागवत कथा सुनते समय अचानक गुस्से से पागल हुआ ‘अर्जुन’, दोस्त को मार डाला

Mon, 03 Apr 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
arjun killed his friend
घटनास्थल पर लगी गांववालों की भीड़, सूना पड़ा भागवतकथा का पंडाल
भागवत कथा सुनने के दौरान हुए विवाद में किशोर ने दोस्त के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में भागवत कथा चल रही है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही लालाराम बाल्मीकि का पुत्र गगन (14) और उसका दोस्त अर्जुन (15) पुत्र पप्पू भागवत कथा सुनने गए थे। कथा सुनने के दौरान किसी बात पर अर्जुन और गगन के बीच झगड़ा हो गया। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान अर्जुन ने गगन के सिर में ईंट मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर गगन के परिजन मौके पर आ गए। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों के बीच पंडाल के पीछे मारपीट हुई, जिस वजह से घटना पता नहीं चल सकी। लालाराम ने बताया कि उसके तीन पुत्र इतबारी, पवन और गगन थे। गगन दूसरे नंबर का पुत्र था। पत्नी की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। एसओ मोहित यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed