कैसे एक ही सिरिंज से इंजेक्शन लगाकर लाेगाें काे बनाता रहा एचअाईवी का शिकार- स्वास्थ्य मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ का कहना है कि शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्री को बिंदुवार रिपोर्ट भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला विधानसभा में भी उठ सकता है। बांगरमऊ के प्रेमगंज में कुछ लोगों ने 13 जुलाई 2017 को जिला अस्पताल के आईसीटी सेंटर में एचआईवी की जांच कराई थी। इस दौरान पांच लोग एचआईवी पीड़ित मिले थे।
काउंसलिंग में लोगों ने इलाके में झोलाछाप के सक्रिय होने और एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करने की शिकायत की थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना रहा और झोलाछाप पर कोई कार्रवाई नहीं की। नवंबर 2017 में 13 और जनवरी 2018 में एचआईवी के 38 नए मरीज पाए गए। इससे मामला तूल पकड़ गया।
जांच पड़ताल में तत्कालीन सीएमएस द्वारा सात माह पहले तत्कालीन सीएमओ को रिपोर्ट देने की बात सामने आई। संबंधित झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ ने सीएमओ से रिपोर्ट तलब की।