फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   angry neighbor murderd retired gm in kanpur

स्वच्छता के लिए कहा तो चाकू मार कर दिया कत्ल

Wed, 19 Oct 2016 12:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
angry neighbor murderd retired gm in kanpur
डेमो

विज्ञापन

कानपुर के इंदिरानगर चौकी के पास मंगलवार दोपहर कूड़े के विवाद में पड़ोसी ने रिटायर्ड जनरल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदातस्थल से आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
 

मूलरूप से आरा बिहार निवासी कपिलमुनि मिश्रा (60) यूपी स्पिनिंग एंड टेक्सटाइल कारपोरेशन के जीएम थे। कुछ साल पहले ही नौकरी से उन्होंने वीआरएस लिया था। वह थाना कल्याणपुर के इंदिरानगर में मां शिवकुमारी, पत्नी रीना और पुत्री डॉ. श्रेया के साथ रहते थे। कपिलमुनि अपने मोहल्ले की सफाई और सुरक्षा के लिए भारत माता उद्यान समिति चलाते थे।

विज्ञापन

 

इसी मोहल्ले में रहने वाले डॉ. हरीश दीक्षित की मां की तेरहवीं के लिए कपिलमुनि ने अपने ठीक बगल में एसएन त्रिपाठी के खाली पड़े मकान को खाना बनाने के लिए दिलवा दिया था। मंगलवार को मजदूर लगाकर वह मकान की साफ-सफाई करा रहे थे। इसी के बगल में बीमा एजेंट प्रफुल्ल गुप्ता का मकान है। मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे प्रफुल्ल अपनी पत्नी मीनाक्षी (टीचर) को स्कूल से लेकर घर पहुंचे। कूड़ा जमा देखकर उन्होंने मजदूर को डांटकर मकान में चल रहे सफाई काम को बंद करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर कपिलमुनि घर से बाहर आ गए। दोनों के बीच गहमागहमी के बाद प्रफुल्ल ने अपनी नाली बंद कर दी। बात बढ़ने पर प्रफुल्ल अपने घर से चाकू ले आया। आरोप है कि उसने कपिलमुनि के पेट में चाकू से तीन-चार वार कर दिए। इंदिरा नगर चौकी बगल में होने की वजह से पुलिस घटना की सूचना मिलने के करीब पांच मिनट के बाद मौके पर पहुंच गई और आरोपी को चाकू के साथ धर दबोचा। उधर, लहूलुहान हालत में कपिलमुनि मिश्रा को अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जमा किए हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed