फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after marriage he will be in jail

शादी के बाद हनीमून नहीं जेल जाएंगे ये ‘दूल्हे राजा’

Wed, 16 Nov 2016 09:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
after marriage he will be in jail
20 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला पूरी तरह फर्जी निकला - फोटो : अमर उजाला
आठ दिन पहले आठ नवंबर को इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कांस में 20 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला पूरी तरह फर्जी निकला। युवक ने परिजनों के तय की गई शादी न करने के लिए अपहरण का झूठी कहानी रची थी। जिसका खुलासा बुधवार को क्राइम बांच ने युवक को बरामद कर किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ फर्जी अपहरण की कहानी रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया और उसकी शादी की रस्म पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि राजेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी नगला कांस ने थाना सिविल लाइन में अपने पुत्र सुनील कुमार के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि सुनील ने मोबाइल पर सूचना दी है कि गांव के बाहर से कुछ बदमाश उसको एक कार में जबरन ले गए हैं। इसपर तुरंत ही थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया। क्राइम ब्रांच टीम ने सुनील की कॉल की रिकार्डिंग का परीक्षण किया। जिसमें अपहरण का मामला फर्जी होने की संभावना पर जांच की गई। जिसमें पाया गया कि सुनील अपने गांव से भागकर राजकोट गुजरात गया है और किसी फैक्ट्री में काम कर रहा है। इस पर पुलिस टीम सुनील को गुजरात से वापस लाई। पूछताछ में सुनील ने अपहरण के मामले को झूठा बताते हुए कहा कि परिजनों ने उसका विवाह तय किया था और उसकी शादी 16 नवंबर को थी। वह इस शादी के लिए सहमत नहीं था और इसी से नाराज होकर घर से भागकर अपहरण का ड्रामा रचा। एसएसपी ने बताया कि घर वापसी के बाद सुनील अब विवाह के लिए तैयार है और 16 नवंबर को ही उसका विवाह है। फर्जी अपहरण की कहानी पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद सुनील को जेल भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed