फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After killing the girl dead body thrown in the well in chitrakoot

यूपी: बालिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव कुएं में फेंका, खेत में मिली कई संदिग्ध वस्तुएं

Wed, 11 Mar 2020 07:53 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Mar 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
After killing the girl dead body thrown in the well in chitrakoot
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के मऊ में सहेलियों के साथ होेली खेलने के बाद मवेशियों को लेने खेत पहुंची दस साल की बेटी को अज्ञात युवक ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शरीर और कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। हत्यारे ने शव वहीं पास के एक कुएं में फेंक दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी ने हत्यारोपी के शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मृतका कक्षा पांच की छात्रा थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव निवासी आरती मौर्य (10) पुत्री बृजलाल मौर्य मंगलवार को गांव में सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। शाम को घर पहुंची तो मां रमपतिया के कहने पर मवेशी लेने खेत गई थी। काफी देर तक बालिका के घर वापस न आने के चलते परिजन तलाश में खेत गए। जहां खून के धब्बे देख होश उड़ गए। इधर-उधर खोजबीन की। कुएं में टॉर्च की रोशनी से शव देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों की मदद से शव को रस्सी से बांधकर कुएं से बाहर निकाला गया। मृतका के गर्दन, चेहरे व सिर के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था। कुछ ग्रामीणों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की संभावना भी जताई लेकिन मौके पर ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं। 

घटना की जानकारी पर मंगलवार की रात को ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, एसडीएम राजबहादुर, एएसपी बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी इश्तयाक अहमद, कोतवाली प्रभारी सुभाषचंद्र चौरसिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डाग स्क्वायर्ड व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। एसपी ने शीघ्र हत्यारोपी की गिरफ्तारी के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए हैं।

एसपी ने बताया कि धारदार हथियार से बालिका को मारा गया है। इसके साथ फिलहाल दुष्कर्म होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हत्या के कारण की अभी कोई जानकारी नहीं है। मृतका के परिजनों ने भी किसी पर शक नहीं जताया है।

बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है। पांच बहन व दो भाई में मृतका चौथे नंबर की थी। कक्षा पांच की छात्रा थी। संभावना है कि होली में शराब पीकर किसी ने यह हत्या की हो। मौके से मिली सामग्री के आधार पर जांच शुरू की गई है। 
 
विज्ञापन

खेत में मिली कई संदिग्ध वस्तुएं
बालिका की हत्या के बाद हत्यारों ने घटना को छिपाने के लिए अरहर के खेत में रुपये व सिगरेट की डिब्बी आदि फेंकें थे। मृतका के भाई लवकुश ने बताया कि देर शाम तक घर न लौटने पर पड़ोसियों के साथ बहन को खोजने गया था। अरहर के खेत में जब देखा तो खून के धब्बे व बालों में लगाने वाली चिमटी मिले। वहीं रुपये भी पड़े थे। बगल में स्थित कुए में टार्च की रोशनी में देखा तो शव पड़ा मिला। पड़ोसी चंद्रावली ने घर में जाकर जानकारी दी। घटना सुन ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। कुएं से किसी तरह शव को बाहर निकाला गया।

मृतका के शरीर में कई घाव
मृतक बालिका के शरीर में कई वार किए गए थे। गर्दन और चेहरे में धारदार हथियार के काफी गहरे घाव पाए गए। मृतका के पिता ब्रजलाल ने बताया कि गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। खेत में बने झोपड़ी में कई शराब की बोतलें पड़ी थी। डीएम शेषमणि पांडेय के निर्देश पर सीएमओ डा. विनोद यादव ने पोस्टमार्टम के लिए डा. लखनस्वरूप गर्ग व डा. शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पैनल बनाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed