फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after horrible murder farmers head thrown

‘भयानक हत्या’ के बाद लक्ष्मण सागर बांध में फेंका किसान का सिर

Sun, 05 Feb 2017 12:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
after horrible murder farmers head thrown
डेमो पिक
खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की ऐसी ‘भयानक हत्या’ कर दी गई कि हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। हत्यारों ने किसान का सिर लक्ष्मण सागर बांध में फेंक दिया और धड़ झाड़ियों में छुपा दिया। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है। 
विज्ञापन


मऊ थाना क्षेत्र के कोटराखांभा निवासी रामबालक निषाद (38) पुत्र चुन्नीलाल बुधवार को खेत की रखवाली करने जाने की बात कह कर घर से निकला था। अगले दिन उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के विंध्यवासिनी मंदिर के पास लक्ष्मण सागर बांध में मानव सिर मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंची। सिर बाहर निकलवाया। इस दौरान पास ही स्थित झाड़ी में सिर कटा धड़ भी मिला।
विज्ञापन


लिस ने सिर और धड़ का मिलान करवाया तो उसकी शिनाख्त रामबालक निषाद के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि गला रेतकर हत्या करने के बाद शव बांध में फेंका गया है। मृतक की पत्नी मीरा देवी ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतक रामबालक के पिता चुन्नीलाल ने पिछले साल अज्ञात कारणोें के  चलते आत्महत्या कर ली थी। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। उसके नाम दो बीघे जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed