{"_id":"583d88a24f1c1b0f1ede5f48","slug":"after-gang-rape-on-womans-head-struck-by-ax-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद महिला के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद महिला के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 29 Nov 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
घायल गैंगरेप पीड़ित महिला की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा ऊसराहार के ताखा में शौच के लिए गई महिला के साथ तीन दबंगों ने किया गैंगरेप किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के बछरोही गांव में बीती रात शाम सात बजे उस समय कोहराम मच गया। जब गांव के नजदीक सरसों के खेत से एक महिला की चीख-पुकार सुनाई दी। गांव वालों ने बदमाश होने की आशंका में खेत घेर लिया। जब खेत में घुसकर देखा तो खून से लथपथ महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। महिला के पति ने बताया कि सोमवार की शाम 6 बजे लगभग उसकी पत्नी खेत पर शौच के लिए गई थी। उसी समय गांव के ही अमन पुत्र सत्यनारायण रानू एवं नेमसिंह पुत्र जगदीश ने उसकी पत्नी को सरसों के खेत में खींच लिया। उसके हाथ पैर पकड़ कर उसे जमीन पर गिरा लिया जिसके बाद बारी बारी से इन लोगो ने बलात्कार किया। जब उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो अमन ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह रक्तरंजित होकर वही बेहोश हो गई। वहीं शोर गुल की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। मौके पर उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी । घर की महिलाएं पहुंच गई। उसे बेहोशी की हालत में घर लेकर आई । उसका भाई गंभीर रूप से घायल पत्नी को थाने लेकर पहुंचा तो पुलिस ने इलाज के लिए सरसईनावर सीएचसी भेज दिया। वहां डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर सैफई रिफर कर दिया। पीड़िता के पति ने बताया आरोपी दंबग किस्म के है। जगह को लेकर चल रहे विवाद के कारण रंजिश मानते है। वही घटनास्थल पर मंगलवार की सुबह तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां पर तीन चप्पल सरसों के खेत में पड़ी थी। वही पर महिला का लोटा भी पड़ा था। जगह-जगह खून के निशान थे। इस संबंध मे थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर तीन लोगो के विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।