{"_id":"612a71c48ebc3e6ee2352cda","slug":"accused-of-slapping-the-sp-became-district-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: एसपी को थप्पड़ मारने वाला बना भाजयुमो का जिलाध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा: एसपी को थप्पड़ मारने वाला बना भाजयुमो का जिलाध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर
Sat, 28 Aug 2021 10:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:57 PM IST
सार
12 जुलाई को सिविल लाइन थाना पुलिस ने संजू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो 16 जुलाई को जमानत पर रिहा होकर आया है। जबकि दूसरे आरोपी विमल भदौरिया समेत अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
इटावा: एसपी को थप्पड़ मारने का मामला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बढ़पुरा ब्लाक के बाहर पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग व तत्कालीन एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने वाले विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी को भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है।
10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख के मतदान के दौरान बढ़पुरा ब्लाक कार्यालय के बाहर सैकड़ों की भीड़ को पुलिस ने हटाने की कोशिश की थी, इसपर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर फायरिंग की थी और एक युवक ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मार दिया था।
थप्पड़ मारने वाले की पहचान विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी के रूप में हुई थी। 12 जुलाई को सिविल लाइन थाना पुलिस ने संजू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो 16 जुलाई को जमानत पर रिहा होकर आया है। जबकि दूसरे आरोपी विमल भदौरिया समेत अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे और विधायक सरिता भदौरिया समेत कई नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उक्त मामले में मिले थे। इसपर 15 अगस्त को अजय धाकरे को हटाकर संजीव राजपूत को भाजपा जिलाध्यक्ष बना दिया गया था।

इतना ही नहीं एसपी सिटी प्रशांत कुमार को भी तबादला करके एसपी अपराध के पद पर मुजफ्फरनगर भेज दिया था। अब तत्कालीन एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने वाले विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी को जेल से आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बना दिया गया है।
इस बाबत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी से उनके मोबाइल नंबर 9415146109 पर बात करने का प्रयास किया गया,मैसेज भी डाला गया। उनका नंबर अटैंड कर रहे सहयोगी वरुण चतुर्वेदी ने बार-बार बताया कि अध्यक्ष जी मीटिंग में व्यस्त हैं।

एसपी को थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी को भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी नहीं है। जानकारी करके ही कुछ बताया जा सकता है। - मानवेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र