फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of cheating of 22 lakh arrested by fraud of drug agency

फतेहपुर: दवा एजेंसी का झांसा देकर 22 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2020 12:02 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of 22 lakh arrested by fraud of drug agency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के बकेवर में दवा एजेंसी की फर्म बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के आरोपी को बकेवर पुलिस कानपुर से गिरफ्तार कर लाई है। आरोपी की पत्नी मौके से भागने में सफल हो गई। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के हिरइयाखेड़ा निवासी राजेश कुमार और बिंदकी कोतवाली ठठराही मोहल्ला निवासी बृजेश शर्मा दवा कारोबारी हैं। दस माह पहले ठगी के शिकार हुए थे। राजेश ने बताया कि उसे युवराज वैक्सीन हाउस का एरिया मैनेजर होने की बात एक पुराने परिचित ने बताई थी।
विज्ञापन


उसने ही एजेंसी का ऑफर दिया था। तभी कानपुर के यशोदा नगर वाई ब्लॉक निवासी भारतेंदु गुप्ता और उसकी पत्नी दीपा गुप्ता ने खुद को फर्म का मालिक और मैनेजर बताया। दवा एजेंसी देने के झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे कागजात तैयार कराए। माल की डिलीवरी भेजने से पहले रुपयों की मांग की। उसने ढाई लाख रुपये आरोपियों को कैश और साढ़े 7 लाख की रकम खाते में 20 दिसंबर 2019 को डाली थी। उसके बाद माल भेजने के नाम पर आरोपी टरकाते रहे।

इसी तरह फिजियोथेरेपी का काम करने वाले बृजेश शर्मा ने 11 लाख 94 हजार रुपये आरोपियों के खाते में 13 नवंबर 2019 को ट्रांसफर किया था। दोनों की रकम हड़प कर जाने पर पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की थी।

एसपी के आदेश पर 14 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच सीओ बिंदकी कर रहे थे। उनके निर्देश पर कानपुर बकेवर थाने में तैनात उपनिरीक्षक विद्याराम टीम के साथ कानपुर पहुंचे। नौबस्ता पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने में छापा मारा। आरोपी भारतेंदु गुप्ता को बकेवर पुलिस गिरफ्तार कर शनिवार शाम थाने लेकर पहुंची। थानेदार जयचंद्र भारती ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed