अंगूठा लगाने पर केराेसीन डाल विवाहिता काे लगा दी अाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना हरदोई जिले की है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंटवा खनिगवां निवासी अमोल की पत्नी निशा (20) शनिवार को आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतका के पिता नरवीर निवासी मंसूरपुर ने बताया कि छह माह पहले बेटी की शादी की थी।
करीब एक माह पहले ननद ने प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। इसमें बतौर गवाह बेटी का अंगूठा लगा था। ससुरालीजन इससे नाखुश थे। उनका कहना था कि निशा के कारण ही बेटी ने बहकावे में आकर कोर्ट मैरिज की है। इसी बात को लेकर ससुरालीजन आए दिन निशा को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे।
बेटी ने उसे फोन कर जानकारी दी थी। मृतका के पिता ने खुन्नस के कारण ससुरालीजनों पर बेटी को केराेसीन डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया मामला कि संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।