{"_id":"58a177784f1c1b5833d84955","slug":"a-boy-arrested-with-bomb-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ‘मुझसे कहा गया, पैसे कमाने हैं तो ये बम वहां जाकर रखो’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मुझसे कहा गया, पैसे कमाने हैं तो ये बम वहां जाकर रखो’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार लड़का जिसके पास से मिले बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह पुलिस की सतर्कता से चित्रकूट रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। चित्रकूट पुलिस ने दो जिंदा बमों के साथ एक लड़के को गिरफ्तार किया है। इस लड़के ने अपना नाम महेश कुमार यादव पुत्र माता बदल निवासी कसहाई रोड गोल तालाब बताया है। महेश का कहना है कि दो लड़के मिले थे उन्होंने ही ये बम मुझे दिए कहा कि अगर पैसे कमाने हैं तो ये बम ट्रैक के पास जाकर रख दो।
विज्ञापन
काम के बदले मिलेगी मोटी रकम
जिन्दा बम
महेश ने पुलिस को बताया कि नीली जिन्स और ब्लैक टीशर्ट पहने दोनों लड़के मेरे पास कहा कि पटरी के पास बम रखने के बदले तुम्हें मोटी रकम दी जाएगी। मैं लालच में आ गया और बमों से भरा झोला अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से स्टेशन के चक्कर लगा रहे थे आतंकी
डेमो पिक
चित्रकूट पुलिस के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर बम प्लान्ट करने के पीछे आतंकी संगठन या आईएसआई का हाथ हो सकता है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। पकड़े गए महेश ने बताया है कि जिन दो लड़कों ने उसे बम का थैला दिया था वे दोनों अक्सर स्टेशन के आसपास देखे जाते थे। स्टेशन से थोड़ी दूर बनी दुकान पर उन्हें सिगरेट पीते कई बार उसने देखा था।
पुखरायां जैसी घटना चित्रकूट में करना चाहते थे
डेमो पिक
कानपुर के पुखरायां में रेलवे पटरी उड़ाने की साजिश के पीछे आईएसआई का हाथ था। एजेन्ट शम्सुल हुदा की गिरफ्तारी के बाद आईएसआई के गुर्गे और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। चित्रकूट में पुखरायां जैसी वारदात क अंजाम देकर दहशत फैलाने चाहते हैं आतंकी। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है।