फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गैंगरेप पीड़ित किशोरी की हालत गंभीर

गैंगरेप पीड़ित किशोरी की हालत गंभीर

Sun, 23 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़ित किशोरी की हालत गंभीर
उन्नाव। गैंगरेप की शिकार किशोरी के गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर पुलिस बचे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं बच्चे के पिता की पुष्टि के लिए पुलिस तीनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर बार-बार रेप करते रहे। कुछ दिन पहले किशोरी के पिता को बेटी की गर्भवती होने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


पिता ने 15 जुलाई को शहर कोतवाली में तहरीर देकर गांव के तीन युवकों शुभम, लालबहादुर और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी होने पर आरोपी युवकों ने घर में घुसकर बेटी से मारपीट भी की थी। जिससे शुक्रवार रात किशोरी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किशोरी ने छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस की सवाल उठने लगे तो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।


सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने गैंगरेप की घटना करीब तीन महीने पहले होने की बात कही है, जबकि किशोरी को छह महीने का गर्भ था। जांच की जा रही है कि गैंगरेप करने वाले और छह महीने पहले रेप करने वाले इन्हीं आरोपियों में हैं या कोई चौथा भी है।

-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
-सीओ ने कहा हर बिंदु पर हो रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed