फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बाइक की टक्कर से मजदूर की जान गई

बाइक की टक्कर से मजदूर की जान गई

Sat, 26 May 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से मजदूर की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चित्रकूट। घर की ओर जा रहे मजदूर को रास्ते पर बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक समेत मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के कसहाई निवासी राम स्वयंवर कोटार्य (60) शुक्रवार रात को घर की ओर आ रहे थे। इसी बीच मुख्यालय की ओर से तेज गति से आए बाइक चालक कसहाई निवासी बंटी पुत्र नंदलाल ने टक्कर मार दी। बाइक समेत चालक तो सड़क पर गिरा लेकिन वृद्ध मजदूर छिटककर दूर जा गिरा और लहूलुहान हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण व घायलों के परिजन दोनों को जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। राम स्वयंवर के पुत्र शिवशंकर ने आरोप लगाया कि बाइक चालक बंटी नशे की हालत में था और उसने जानबूझकर पिता को सड़क किनारे जाते समय टक्कर मारी है। उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम स्वयंवर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र शिवश्ंाकर व इंद्रकुमार हैं। एक पुत्री है जिसका विवाह हो चुका है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed