{"_id":"5964d83c4f1c1bb67e8b4653","slug":"71499781180-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। ननिहाल आई किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने पर किशोरी के पिता गांव आए और थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
थाना आसीवन के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 20 दिन पहले फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र स्थित अपने ननिहाल आई थी। सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे वह घर के बाहर लघुशंका के लिए गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर पड़ोस के खाली मकान में उठा ले गया।
यहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच रात में नानी की नींद खुली तो लड़की को न देख उसने अपने पुत्र को जगाया। परिवारीजन गांववालों के सहयोग से लड़की को खोजने लगे। इसी बीच शोरगुल सुनकर आरोपी युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और नानी व मामा को पूरी घटना की जानकारी दी। ननिहाल के लोगों ने उसके पिता को पूरी घटना बताई। मंगलवार सुबह उसका पिता गांव पहुंचा और थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
-नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकली थी, गांव का ही युवक उठा ले गया
-पड़ोस के खाली मकान में बनाया हवस का शिकार, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो