{"_id":"748787913fc0d8437b85176a285c5218","slug":"64-million-arecanut-catechu-caught-hosiery-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 लाख की सुपाड़ी, कत्था होजरी का सामान पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
64 लाख की सुपाड़ी, कत्था होजरी का सामान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग के सचल दलों की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को 64 लाख रुपये कर चोरी का सुपाड़ी, कत्था, होजरी और सरिया एंगल पकड़ा। मौके पर सात लाख 93 हजार रुपये टैक्स भी वसूला।
विज्ञापन
उधर, माल सीज करके जांच-पड़ताल की जा रही है। बारा जोड़ टोल नाके पर सचल दल इकाई आठ के संदीप वर्मा ने आगरा से कानपुर आ रही कर चोरी का सुपाड़ी और कत्था पकड़ा। माल की कीमत 45 लाख बताई गई।
विज्ञापन
जांच में कागज नहीं पाए गए। सात लाख रुपये टैक्स के वसूले गए। इसी तरह बारा जोड़ पर बहती में फर्जीवाड़ा करके लाए जा रहे होजरी उत्पादों को भी पकड़ा गया। माल का मूल्यांकन 12 लाख हुआ। माल किसका है और कहां जा रहा था, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
इसी तरह सचल दल इकाई एक ने 7 लाख रुपये का सरिया-एंगल पकड़ा। यह बनारस से शहर आ रहा था। ज्वाइंट कमिश्नर याहिया अंसारी ने बताया कि सचल दलों ने कार्रवाई करते हुए कर चोरी का माल पकड़ा है। कुल 7 लाख 93 हजार मौके पर जमा कराए गए हैं।