फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किराना व्यापारी के घर दो लाख की चोरी

किराना व्यापारी के घर दो लाख की चोरी

Mon, 17 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
किराना व्यापारी के घर दो लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यरो
विज्ञापन

टड़ियावां । थाना क्षेत्र के गौराडांडा गांव में रविवार रात चोराें ने किराना व्यापारी के बंद घर का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर-नगदी समेट लिया। छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की रात दंपति परिवार के साथ पड़ोस में बने दूसरे मकान में सोने गया था। सुबह आने पर मकान का ताला टूटा मिला। पीड़ित की तहरीर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गौराडांडा गांव निवासी परशुराम के चार बेटे शेर सिंह, रोहित, मोहित, कौशल हैं। तीन बेटे दिल्ली में रहते हैं। परशुराम की घर में परचून की दुकान है। जिसे बेटा मोहित चलाता है। पास में ही उसका दूसरा मकान है। दिन भर परिवार पुराने मकान में रहता था। सभी रात में खाना खाने के बाद मकान में ताला डालकर नए मकान में सोने जाते थे। रविवार रात मकान में ताला डालकर सोेने गए थे। छत से जीने के रास्ते घर में घुसे चोरों ने रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर गोलक में रखी 2200 रुपये की नगदी निकाल कर चोर दुकान के अंदर लगे गेट से मकान में घुसे कमरों के ताले तोड़कर बक्सों में 50,000 की नगदी, 3 सोने की अंगूठी,1 सोने की चेन,1 मंगलसूत्र,1 जोड़ी झाले और 1 जोड़ी झुमकी, 1 मांग बेदी,1 गुलशन पट्टी व दुकान की गोलक में रखी 2200 रुपये की नगदी समेट ले गए। सोमवार को जब मोहित दुकान खोलने गया तो दुकान का भी ताला कुचला मिला । उसने परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित की पत्नी और बेटी मौके पर पहुंची। वह मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंची, कमराें के ताले टूटे मिले। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने चोरी की जानकारी थाने में दी। पीड़ित ने दो लाख की चोरी होने की बात कही है। हल्का इंचार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की। एसओ ओपी तिवारी ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

- किराना व्यापारी के घर से दो लाख की चोरी
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौराडांडा गांव में हुई वारदात
- मकान में ताला डालकर दूसरे मकान में सोने गया था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed