फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   500 and 1000 rupies notes received two sacks clipping

500 और 1000 के नोटों की दो बोरे कतरन मिलने से हड़कंप

Wed, 11 Jan 2017 01:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Jan 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
500 and 1000 rupies notes received two sacks clipping
नोटों की कतरन बोरों में भरकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बांगरमऊ इलाके में दो बोरे 500 व 1000 रुपए के नोट की कतरन मिली है। कतरन को देख कर यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा कि आखिर कितने नोटों को काट कर फेंका गया है। यूपी पुलिस के लिए यह केस बेहद महत्वपूर्ण व चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।  
विज्ञापन


बुधवार को इस प्रकरण की खबर मिलने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी मिली कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में उन्नान हरदोई मार्ग के ऊपर से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की पुल के नीचे दो बोरे 500 व 1000 रुपए के नोटों की कतरन पड़ी है। इस पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और बोरों के कब्जे में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के निर्माणकार्य में लगे मजदूरों ने पुलिस को बताया यहां काम चल रहा है और यह बोरा उन्हें बुधवार सुबह छह बजे यहां पड़ा मिला। बोरे को खोल कर देखा तो उसमें पांच सौ और हजार के नोटों की बेहद महीन कतरन भरी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

 

 

 



 

कतरन को बोरों में भरकर जांच के लिए आरबीआई भेजा

500 and 1000 rupies notes received two sacks clipping
सड़क के डिवाइडर के किनारे पड़ी मिली 500 और 1000 के नोटों की कतरन - फोटो : अमर उजाला

​फिलहाल पुलिस ने कतरन को बोरों में भरकर आरबीआई(भारतीय रिजर्व बैंक) के पास जांच के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट आरबीआई जल्द ही भेज देगा। इसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल, मामला धुंधला नजर आ रहा है। 

 
पुलिस को न तो घटनास्थल से कोई अहम सुराग मिला है और न ही आसपास पूछताछ करने पर कुछ ठोस मिला है। ऐसे में इस प्रकरण की गुत्थी सुलझा पाना पुलिस महकमें के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाला है। इस मामले में अभी केवल इतनी जानकारी हाथ लगी है कि रातों रात कोई यह कतरन यहां फेंक कर गया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed