{"_id":"0fed0f95d3895fc6ef9e6f2c000f7fc7","slug":"3-5-lakh-loot-from-cumin-bussinesman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरा व्यापारी को मरणासन्न कर 3.5 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरा व्यापारी को मरणासन्न कर 3.5 लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगीसापुर में दिल्ली से तगादा कर लौट रहे जीरा व्यापारी को डेरापुर थानाक्षेत्र के कौरवां के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी को लोहे की राड से जख्मी करके मरणासन्न कर दिया।
साथ ही उसके पास से 3.5 लाख रुपए, लक्जरी कार व मोबाइल फोन लूट ले गए। पकड़े जाने से बचने को लुटेरों ने दोनों को अलग-अलग स्थान पर फेंक दिया।
गुजरात के पाटर गांव निवासी गोविंद दास पुत्र मंगलदास वर्तमान में कानपुर नगर के बिराहना रोड निवासी है। वह कानपुर नगर के व्यापारी विनय मेहता के साथ मसाले का कारोबार करते है।
शुक्रवार को गोविंद अपनी लक्जरी कार से अपने चचेरे भाई शिवा पुत्र बाबू के साथ दिल्ली से 3.5 लाख रुपये वसूली करके वापस कानपुर नगर लौट रहे थे। तभी कौरवा के पास लघुशंका करने के लिए उन्होंने गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
तभी पीछे से आई सिल्वर रंग की बोलेरो आई और उसमें 7-8 लोग नीचे उतर आए। इसके बाद गाड़ी में टक्कर मारने की बात कहकर मारपीट करने लगे।
गाड़ी चला रहे शिवा ने बताया कि उन्होंने गोविंद के सिर पर लोहे की राड से वार कर दिया। जानलेवा हमले से घायल गोविंद पास में ही एक कालेज के परिसर में घुस गया।
लुटेरों ने गोविंद को कब्जे में करके गाड़ी साथ ले गए और कांधी-औडेरी के पास अरहर के खेत में मारपीट करने लगे। बदमाशों ने गोविंद के पास मौजूद रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया।
तभी खेतों में मारपीट होती देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े। इस बीच ग्रामीणों को आता देख लुटेरे कार लेकर भाग निकले। घायल हालत में कांधी चौकी पहुंचे शिवा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डेरापुर राकेश यादव ने बताया कि लुटेरों की तलाश कराई जा रही है। देहात के बाहर जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए है। लुटेरे शीघ्र पकड़े जाएंगे।