फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   24000 froud in kanpur dehat

अस्सी हजार के लालच में ‘बुद्धिलाल’ को ऐसे लगा ‘चूना’

Sat, 05 Nov 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
24000 froud in kanpur dehat
कागज की गड्डी थमाकर 24 हजार ले गए टप्पेबाज - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में शातिर टप्पेबाजों ने शनिवार को बड़ौदा ग्रामीण बैंक में अस्सी हजार रुपये के लालच देकर एक ग्राहक के 24 हजार ‘हवा-हवा’ कर चूना लगा दिया। ठग व्यक्ति को नोटों के आकार की कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

तिवारीपुर (भीतरगांव) निवासी बुद्धि लाल सविता की कस्बे के बाहर झोपड़ी में हेयर कटिंग की दुकान है। शनिवार को उसने बैंक से 24 हजार रुपये खाते से निकाले थे। वह बैंक काउंटर से रुपये लेकर एक ओर गिनने लगा। तभी दो युवक उसके पास पहुंचे और उसको बातों में उलझा लिया। एक युवक ने जेब से रूमाल निकाली, जिसमें नोटों के आकार की गड्डी बंधी थी। युवकों ने बुद्धिलाल को बताया कि इसमें 80 हजार रुपये बंधे हैं। यह रुपये वह ले ले और अपने 24 हजार रुपये उनको दे दे। लालच में बुद्धि लाल उनकी बातों में फंस गया और अपने रुपये युवकों के हवाले कर दिए। रुपये मिलते ही दोनों युवक बैंक की सीढ़ियां उतरकर बाहर आए और बाइक से फरार हो गए। इधर, कुछ देर बाद जब बुद्धि लाल ने रूमाल खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। नोटों की जगह उसमें कागज के टुकड़े थे। वह भागकर पुलिस चौकी पहुंचा और सूचना दी। पुलिस ने फोन आसपास के गांवों में फोन कर संदिग्ध बाइक सवार युवकों की खोजबीन कराई, लेकिन कोई नहीं मिला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बैंक मैनेजर के न होने से सीसीटीवी फुटेज देखने को नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed