{"_id":"579128914f1c1b5a3dc4b9d5","slug":"22-lakh-rupees-loot-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन एजेंटों को गोली मारकर 22 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्शन एजेंटों को गोली मारकर 22 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बेखौफ लुटेरों ने गुरुवार दोपहर कानपुर के श्याम नगर डी ब्लाक में दो पुलिस चौकियों के बीच दो कलेक्शन एजेंटों पर गोली चलाकर 22.32 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
एक एजेंट की पीठ में गोली लगी है, जबकि दूसरा बाल-बाल बच बच गया। दिनदहाड़े एक ही रोड पर 200 मीटर के फासले पर हुई दो वारदात से पुलिस के होश फाख्ता हो गए। राहगीर, आस-पास के दुकानदार और बाशिंदे दहशत में आ गए।
विज्ञापन
भारी फोर्स के साथ आईजी जकी अहमद और एसएसपी शलभ माथुर भी मौके पर पहुंचे। घायल एजेंट को हैलट में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कई टीमें, क्राइम ब्रांच लुटेरों की तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुक्लागंज आदर्श नगर निवासी चमन सिंह और बृजेश सक्सेना लखनऊ स्थित रेडियंट कैश मैनेजमेंट सिक्योरिटी एजेंसी में कैश कलेक्शन का काम करते हैं।