फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हरदोई- हादसे में महिला लेखपाल की मौत, स्कूटी-बस में लगी आग

हरदोई- हादसे में महिला लेखपाल की मौत, स्कूटी-बस में लगी आग

Wed, 24 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
हरदोई- हादसे में महिला लेखपाल की मौत, स्कूटी-बस में लगी आग
हादसे में महिला लेखपाल की मौत, बस-बाइक में लगी आग
विज्ञापन

क्रासर-
बाइक चलाकर जा रही थीं हरदोई की संडीला तहसील की लेखपाल
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रोडवेज बस ने कुचला, पीछे बैठा साथी घायल
बस के साथ बाइक के घिसटने से लगी दोनों वाहनों में आग, यात्रियों में मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बाइक चलाकर संडीला जा रही महिला लेखपाल की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। पीछे बैठा लेखपाल का सहयोगी घायल हो गया। हादसे के दौरान बस में फंसी बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग देख सवारियों में भगदड़ मच गई। उन्होंने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला बुद्धबाजार निवासी रंजना अवस्थी (34) पुत्री राजनरायन अवस्थी संडीला तहसील में लेखपाल थीं। उनके पास ग्राम कलौली का कार्यभार था। बुधवार सुबह सहयोगी ग्राम पारा करावां निवासी नवीन बाजपेई के साथ बाइक से संडीला जा रही थीं। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंढौना के पास सामने से लखनऊ की ओर से आ रही हरदोई डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। नवीन उछलकर दूर जा गिरे। बाइक समेत बस के नीचे आईं रंजना करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गईं। कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों वाहनों में आग लग गई। आग देख ड्राइवर ने बस रोक दी। यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर जान बचाई। चालक और कंडक्टर मौके से भागे तो सवारियां भी इधर-उधर चली गईं। घायल नवीन ने घटना की जानकारी रंजना के भाई अरुण कुमार अवस्थी को दी। साथ ही एंबुलेंस को भी फोन किया। घायल नवीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के भाई अरुण कुमार अवस्थी ने देहात कोतवाली में रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
फोटो- 11- लेखपाल रंजना अवस्थी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed