{"_id":"595e89e34f1c1b9b538b4856","slug":"21499367907-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में मिले असलहे, कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में मिले असलहे, कोतवाली में हंगामा
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निझाई के एक हाते में अटैची से मिले बालक के शव को लेकर गुरुवार को हंगामा हुआ। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने व्यापारी नेता और उसके दोनों भाई और पुत्र को हिरासत में ले लिया। खफा व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया। किसी तरह मामला शांत हुआ तो देर शाम पुलिस ने व्यापारी के घर पर छापेमारी की जहां असलहे मिले हैं।
इटावा के नीमरी निवासी छोटू (12) पुत्र स्व. महेश का शव बुधवार को निझाई के एक हाते में अटैची से मिला था। छोटू निझाई में ही इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान में काम करता था। जिस हाथे में छोटू का शव मिला वह भी इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान के मालिक का है।
इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने छोटू के साथ काम करने वाले एक बालक और किशोर को हिरासत में ले लिया था। बुधवार देर रात मौके पर पहुंचे छोटू के चाचा शिव मंगल सिंह ने प्रतिष्ठान संचालक उसके दो भाइयों व पुत्र के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
प्रतिष्ठान मालिक व्यापार मंडल का नेता है। इधर, देर शाम पुलिस ने एक व्यापारी कमलकांत वर्मा के घर व बाड़े पर छापा मारा। यहां कारतूस व असलहा बरामद हुआ। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि यह कार्रवाई हिरासत में लिए गए नाबालिगों के आधार पर की है।
बालक का शव अटैची से मिलने का मामला
बालक के परिजनों ने व्यापारी और उसके परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
व्यापारी के हिरासत में लेने पर उसके साथियों ने कोतवाली घेरी