फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लुटेरों ने पांच राहगीरों को मारपीट कर लूटा

लुटेरों ने पांच राहगीरों को मारपीट कर लूटा

Wed, 21 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने पांच राहगीरों को मारपीट कर लूटा
बीघापुर (उन्नाव)। बीघापुर थानाक्षेत्र में दो बाइकों पर सवार चार लुटेरे घंटो घूम-धूमकर राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


पीड़ित थाने पहुंचे तो पुलिस ने नशेबाजों का मामला बताकर टालमटोल करती बाद में एक के बाद एक पीड़ित थाने पहुंचने लगे तब पुलिस हरकत में आई। बदमाशों ने एक रिटायर लेखपाल समेत पांच लोगों से मोबाइल और हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र के मगरायर गांव निवासी विशाल तिवारी मंगलवार शाम को किसी काम से पास के अकबरपुर गांव गए थे। देर शाम वापस लौटते समय वह पुरवा-बीघापुर रोड पर पहुंचे थे तभी दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट कर विशाल से एक हजार रुपये, मोबाइल फोन और बाइक लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने उनकी बाइक को करीब एक किमी दूर सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। इसके बाद इसी मार्ग पर लालगंज गांव निवासी आशीष को रोका और उनसे छह हजार रुपये मोबाइल फोन और बाइक लूटकर भाग निकले। लेकिन इस घटना में भी बाइक को कुछ दूर पर फेंक दी।

लुटेरों ने इसके बाद शिवदीन खेड़ा निवासी रिटायर लेखपाल देवीचरण, मगरायर के बिंदाप्रसाद और अफसरी गांव निवासी एक युवक से हजारों की नगदी, चेन अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित भागकर किसी को सूचना न दे सकें इसलिए बदमाश सभी की बाइकें छीनकर कुछ दूर पर फेंकते रहे।


पीड़ित किसी तरह बीघापुर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रिटायर लेखपाल समेत तीन लोगों को जीप में बैठाया और लुटेरों की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। कुछ अहम क्लू मिले हैं जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-दो बाइकों से थे चार लुटेरे, नगदी, मोबाइल और चेन-अंगूठी लूटीं
-बीघापुर थानाक्षेत्र में पुरवा मार्ग पर देर शाम हुई घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed