फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नाली के विवाद में बवाल, आगजनी

नाली के विवाद में बवाल, आगजनी

Sat, 24 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नाली के विवाद में बवाल, आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौडगरा(फतेहपुर)। नाली के विवाद में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। झोपड़ी और गुमटी को आग लगा दी गई। पथराव में सात लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष के छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि दोनों पक्षों ने खुद ही घरों में आग लगाई है।

कल्यानपुर थाने के रेवाड़ी खुर्द निवासी शिवकरन के घर के सामने से पड़ोसी जौहरी ने 15 दिन पहले पक्की नाली का निर्माण कराया था। मामला प्रधान शमीम अहमद के पास पहुंचा। प्रधान ने दोनों पक्षों के बीच निर्माण अवैध होना बताया और नाली में लगी ईंट उखाड़ने के लिए जौहरी राजी हो गया। पखवारा बीतने के बाद भी जौहरी ने नाली नहीं हटाई थी। तभी शिवकरन शाम को गुस्से में ईंट खोदकर फेंकने लगा। इससे दोनों पक्षों के बीच पथराव चालू हो गया। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों के भीतर जा घुसे।
विज्ञापन


आधे घंटे तक गांव में मारपीट, बवाल और आगजनी हुई। आगजनी में शिवकरन की किराने की गुमटी और जौहरी का छप्पर जला। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों ने एक दूसरे पर आग लगाने व मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकरन ने बताया कि तय वक्त के बाद भी नाली के ईंट नहीं उखाड़ी थी। तभी वह ईंट हटा रहा था। इससे नाराज होकर जौहरी के बेटों रामखेलावन, रमाकांत, रामजियावन ने पथराव किया। बचाव में उसके पक्ष से पथराव हुआ। इसी दौरान जौहरी ने खुद के छप्पर में आग लगा दी।


जौहरी ने बताया कि पथराव शिवकरन ने चालू किया और उसके छप्पर में आग लगाई। इसके बाद गुमटी में दिखावे के लिए आग लगा दी। घटना में शिवकरन पक्ष से निर्मला पत्नी मुकेश, परसनिया पत्नी रामकरन, गीता पत्नी शिवमिलन, जय ललिता पत्नी दिनेश, ममता पत्नी मोनू घायल हुए। दूसरे पक्ष के जौहरी व उनकी पत्नी मैकी के घायल होने पर पुलिस ने मेडिकल कराया है। जौहरी की तहरीर पर रामकरन, मुनेश, दिनेश और शिवकरन की तहरीर पर रामकांत, रामखेलावन, रामजियावन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed