फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घायल डकैत को जेल में लेने से किया इनकार

घायल डकैत को जेल में लेने से किया इनकार

Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
घायल डकैत को जेल में लेने से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बगैर डाक्टरी और प्राथमिक उपचार के जेल अधिकारियों ने मुठभेड़ में दबोचे गए घायल डकैत को जेल में दाखिला देने से इनकार कर दिया। इस पर चित्रकूट जिले की पुलिस ने घायल डकैत को रातभर जिला अस्पताल में रखा। सोमवार को प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण के बाद जेल में दाखिल किया।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के जमुनिहाई जंगल में शनिवार को सुबह साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गैंग के हार्डकोर सदस्य और 30 हजार रुपये का ईनामी जियालाल कोल को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चित्रकूट जिला अस्पताल में घायल डकैत का इलाज कराया गया।
विज्ञापन


रविवार को शाम चित्रकूट पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे लेकर यहां मंडल कारागार आई। जेल डाक्टर के परीक्षण के बाद घायल डकैत को कारागार में रखने से जेल अधिकारियों ने इनकार कर दिया। घायल को साथ लेकर आए पुलिस और जेल अधिकारियों के बीच देर तक वार्ता चली, लेकिन जेल अधिकारी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट पुलिस उसे लेकर यहां से जिला अस्पताल पहुंची और अस्पताल के प्राइवेट वार्ड नंबर-4 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा। एसपी शालिनी और नगर पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह ने भी सुरक्षा का जायजा लिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा।


सोमवार को सुबह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मंडल कारागार भेज दिया। प्रभारी जेलर तारकेश्वर सिंह ने बताया कि घायल डकैत को फिलहाल अलग बैरक में रखा गया है। दो बंदी रक्षकों उस पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed