फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रेमी के साथ मिल की थी पति की हत्या

प्रेमी के साथ मिल की थी पति की हत्या

Thu, 15 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिल की थी पति की हत्या
सफीपुर (उन्नाव)। आठ दिन पहले सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। युवक के पिता ने दर्ज कराई थी। जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एतबारपुर गांव निवासी राजकुमार (29) का शव गांव से करीब पंद्रह किमी दूर कटियामाऊ गांव के पास कल्याणी नदी किनारे यूकेलिप्टस की बाग में मिला था। सात जून को शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया।
विज्ञापन


नौ जून को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता दीनदयाल ने उसकी पहचान की थी। मृतक के पिता ने बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजकुमार की हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली तो मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच हुई बात के काल रिकार्ड मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सफीपुर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने दोनों से अलग-अलग पूछतांछ की तो घटना का खुलासा हुआ। मृतक की पत्नी माया ने पुलिस को बताया वह अपने मायके गंगाघाट के संभर खेड़ा में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उसने बताया मायके में ही उसके कमलेश से प्रेम संबंध हो गए।

पति से आएदिन के झगड़े से ऊबकर उसने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और अंजाम दे डाला। वहीं हत्यारोपी प्रेमी कमलेश का कहना है कि उसकी कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

माया ने जैसा कहा उसने वही किया और राजकुमार का उसके ही अंगौछे से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने खुलासे पर सफीपुर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय की पीठ थपथपाई।

पति को विश्वास में लेने ससुराल आई
राजकुमार व उसकी पत्नी की आपस में अनबन रहती थी। सात जून को राजकुमार ससुराल गया तो पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद माया ने हत्या की साजिश रची।

उसके मुताबिक पति के साथ ससुराल आने के बाद उसने प्रेमी कमलेश को फोन किया। बाद में पति को विश्वास में लेकर गांव से यूकेलिप्टस बाग में लेकर गई। जहां कमलेश मिला और दोनों ने पहले राजकुमार को जमकर शराब पिलाई फिर उसका अंगौछे से गला कस दिया।

पुलिस को गुमराह करती रही
मौत को हादसे का रूप देने के लिए माया ने ससुरालीजनों के साथ ही पुलिस को भी गुमराह करने पूरा प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात कबूल ली।

प्रेमी के घर मिली साइकिल
घटना की जांच के दौरान मृतक की पत्नी के मोबाइल की डीसीआर में प्रेमी कमलेश की जानकारी हुई तो पुलिस ने उसके घर दबिश दी। इस दौरान कमलेश के घर में ही राजकुमार की साइकिल भी मिल गई तो पुलिस का शक यकीन में बदल गया और पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ।


दुधमुही बच्ची रहेंगी जेल में
राजकुमार के दो बेटियां हैं। रानी चार साल की है और छुटकी अभी महज छह महीने की है। पिता की हत्या के जुर्म में मां को जेल भेज दिया गया है। रानी मां को दूर होते देख वह बिलख कर रोई। इस पर मामा संजय ने उसे अपने पास रख लिया, मगर मासूम छुटकी मां के साथ जेल में ही रहेगी।

-आठ दिन पहले एतबारपुर गांव से दूर यूकेलिप्टस के बाग में मिला था शव
-पत्नी बोली, रोकटोक से आजिज थी, विश्वास में लेकर की वारदात
-प्रेमी ने कहा, महिला के कहने पर उसके ही अंगौछे से कस दिया था गला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed