{"_id":"5a3bdd324f1c1b0d698c36bf","slug":"161513872690-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट- सहकर्मी की हत्या में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चित्रकूट- सहकर्मी की हत्या में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर इरादतन हत्या में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार
क्रासर-
चित्रकूट के सुपरवाइजर की हुई थी संदिग्ध हालात में मौत
पत्नी के आरोप पर पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के सुपरवाइजर शिवलोचन की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर तैनात शिवलोचन की 23 अगस्त 2017 को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। इस दौरान शिवलोचन की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दीपेंद्र सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति कार्यालय से शिवलोचन को अपने साथ ले गए। उन्हें मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी।
शिवलोचन किसी तरह घर पहुंचे। कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दीपेंद्र सिंह व एक अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार को दीपेंद्र सिंह शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास खड़े थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी विजयेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।