{"_id":"597dd3c34f1c1b6d318b4571","slug":"161501418435-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। मझिला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। बताया कि चोरी की बाइकें झाले पर रखते थे और प्लेट पर पंजाब के नंबर लिखकर लोगों को बेच देते थे।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में जिले के मझिला थाना क्षेत्र निवासी बाइक चोर गैंग क ा भंडाफोड़ किया। उनका दावा है कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गैंग के सदस्य को दबोचा गया था। बताया कि एसओ अमित भदौरिया शनिवार को फोर्स के साथ इलाके के नहर पुल के निकट वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति प्लेटिना बाइक से आए। उनके कागजों की जांच की गई तो इंजन व चेचिस का नंबर आरसी से मैच नहीं हुआ। इस पर बाइक को कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों की पहचान जलालपुर निवासी परमानंद पाल, उरली निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई। उन्होंने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ बाइकें चोरी कर जलालपुर स्थित एक झाला पर रखने की बात बताई। एसपी ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर झाला पर छापामारा गया। जहां पर उरली गांव निवासी सुखविंदर सिंह व गांव निवासी उदयराज कुशवाहा को दबोचा गया। जबकि मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। एसपी ने बताया कि झाला से चोरी की सात बाइकें बरामद की गईं। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि बाइकें चोरी करने के बाद वह लोग झाला पर ही रखते थे। इसके बाद बाइकों की प्लेट पर पंजाब का नंबर लिख देते थे। एसपी ने बताया पूछताछ में जानकारी मिली है कि आसपास के जिलों में भी बाइकें बेचते थे। कहा कि पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह आदि रहे।
बरामद की गई बाइकें
हीरो होंडा ग्लैमर- यूपी 30 क्यू7854, बजाज प्लेटिना- यूपी 30 क्यू 9003, हीरो होंडा पैशन प्लस- पीबी 29 जी 5502, बजाज डिस्कवर- यूपी 30 एन 3073, यामाहा क्रक्श- यूपी 30 डी 0287, हीरो होंडा स्पलेण्डर प्लस- पीबी05 एस 3381 और बगैर नंबर प्लेट के काले रंग की हीरो पैशन प्रो बरामद हुई है।
विज्ञापन
- बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
- सात बाइकें बरामद, एसपी ने बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया
- प्लेट पर पंजाब का नंबर लिखकर बेचते थे चोरी की बाइकें
फोटो- 30 पुलिस लाइन में पुलिस अभिरक्षा में बाइक चोर गिरोह के सदस्य।