{"_id":"59399d384f1c1bba3a8b45c2","slug":"161496948024-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौत
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुरुगंज(औरैया)। साइकिल से कस्बा में बाजार करने आ रहे 58 वर्षीय किसान को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोग दौड़े तो चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए।
गांव सराय शीशग्रान निवासी अमर सिंह (58)पुत्र गंधर्व सिंह गुरुवार की दोपहर साइकिल से कस्बा रुरुगंज बाजार करने आ रहे थे। रुरुगंज कुदरकोट पर तेज रफ्तार डीजल के टैंकर ने किसान को रौंद दिया। घटना होते देख आस पास के लोग दौड़ पड़े। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र पहुंचे और पहचान होने पर परिजनोें को सूचना दी। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। अमर सिंह के दो बेटे हैं। एक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है तो दूसरा घर में ही रहकर खेती किसानी करता है।
विज्ञापन
पुलिस टैंकर को कोतवाली बिधूना ले गई। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।