{"_id":"5cf2d7c2bdec22076c4ee47e","slug":"155941886420-akbarpur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीए में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा(कानपुर देहात)। बीए प्रथम वर्ष में फेल होने पर छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के रसधान गांव निवासी श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री रोली देवी(18) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दो दिन पूर्व परीक्षा परिणाम निकला था। जिसमें वह कम नंबर आने और एक विषय में फेल होने की बात कहकर परेशान थी। उसे समझाया गया लेकिन वह गुमशुम बनी रही। शुक्रवार की रात उसने कमरे की छत के कुंडे से दुपट्टा फंसाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जब कमरे में देखा गया तो दुपट्टे से उसका शव लटक रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, छात्रा के पिता, मां उर्मिला देवी और भाई अजय पाल सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसके पिता खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।