फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   देशी शराब ठेके के बाहर मृत मिला युवक

देशी शराब ठेके के बाहर मृत मिला युवक

Sun, 02 Jun 2019 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
देशी शराब ठेके के बाहर मृत मिला युवक
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के रनियां में एक युवक देशी शराब ठेके के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इसकी जानकारी पर पहुंचा उसका भाई उसे जिला अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर गजरा शिवली निवासी शिवराम (28) शनिवार शाम किसी काम से रनियां आया था। देर रात उसके भाई को सूचना मिली कि वह राजेंद्र चौराहे के पास देशी शराब ठेके के बाहर बेहोशी हालत में पड़ा मिला। वहां लोगों में चर्चा रही कि ठेके से खरीद कर शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ी। इसकी जानकारी पर पहुंचा उसका भाई बलराम उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर श्रीप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed