फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फतेहपुर: मुंबई में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

फतेहपुर: मुंबई में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Sun, 26 May 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर: मुंबई में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या
बिंदकी (फतेहपुर)। रिश्तेदारी के विवाद के चलते मुंबई में जिगनी गांव के पूर्व प्रधान की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की गांव में खबर आते ही सनसनी फैल गई। यहां भी मुंबई पुलिस के आने के कयास लगाए जाने लगे हैं। परिवार का आरोप है कि घटना को सगे साले ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी पूर्व प्रधान इबले हसन इबलानी (57) दो मई को गांव से मुंबई गए थे। उनका छोटा बेटा गुलजार इंजीनियर हैं। परिजनों ने बताया कि पूर्व प्रधान का मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी घूरू सगा साला है। घूरू की बेटी पुत्री आशिया की शादी इबले हसन के बड़े पुत्र अनीस के साथ हुई थी।
विज्ञापन


अनीस और आशिया के बीच अच्छा तालमेल न होने से रिश्ते में खटास आ गई थी। घूरू तलाक के बाद गुलजार से बेटी की शादी कराना चाहता था। इसे लेकर परिवार में तनाव था। मुंबई के खैरानी रोड में साकीनाका में दोपहर को घुरू ने साथियों संग इबले हसन की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारकर हत्या करने के बाद घुरू ने पुलिस के सामने समर्पण भी कर दिया है। इधर पूर्व प्रधान की हत्या की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
24- मृतक के रोते बिलखते परिजन
मुंबई में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या
- साले पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed