फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आतिशबाज के मकान में विस्फोट से किशोरी के चिथड़े उड़े

आतिशबाज के मकान में विस्फोट से किशोरी के चिथड़े उड़े

Sat, 25 May 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आतिशबाज के मकान में विस्फोट से किशोरी के चिथड़े उड़े
बेनीगंज (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रताप नगर चौराहे के पास एक मकान में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। घटना में घर की छत और मकान मालिक की पुत्री के चिथड़े उड़ गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पास के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। एसपी ने गैस सिलिंडर फटने से घटना होने की बात कही है जबकि एसडीएम का कहना है कि मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रतापनगर चौराहे से सीतापुर जाने वाली रोड पर नूर मोहम्मद पुत्र शौकत अली का घर है। अगले हिस्से में नूर की कॉसमेटिक की दुकान है। उसके पास आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस भी है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे नूर, उसका पुत्र शानू (25) और आदिल (17) दुकान पर बैठे थे। नूर की पत्नी अफसरा बानो बड़ी पुत्री को ससुराल भेजने के लिए प्रताप नगर चौराहा बस अड्डे गई थी। इस बीच मकान के पिछले हिस्से में तेज धमाका हो गया। घटना में नूर के घर की छतें और दीवारें ढह गईं। जब तक नूर और उसके पुत्र कुछ समझ पाते वहां मौजूद उसकी पुत्री आसमां (16) की मौत हो गई। आसमां के शरीर के कुछ हिस्से पड़ोसी की छत पर पड़े मिले। पड़ोस में स्थित अवधेश कुमार शुक्ला के मकान की दीवार भी दरक गई। इसके मलबे में दबकर श्रमिक प्यारेलाल घायल हो गया। कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और नूर से पूछताछ की। एसपी आलोक प्रियदर्शी और एसडीएम संडीला अतुल प्रकाश ने भी मुआयना किया। एसपी ने कहा कि उन्हें खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से हादसे की बात पता चली है। वहीं एसडीएम अतुल प्रकाश ने बताया कि घर में आतिशबाजी बनाई जाती थी। इसके कारण विस्फोट होने की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। आसमां का पोस्टमार्टम कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र में नूर मोहम्मद ने भी सिलिंडर फटने की बात कही है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed